सांवेर में हुई मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सभा को लेकर संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शनिवार को सांवेर में हुई मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सभा विवादों में घिर गयी है। अब कांग्रेस ने इस पर राज्य सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में आज कांग्रेसियों ने नाप तौल विभाग के दफ्तर पहुँचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए 100 बसों में डीजल की व्यवस्था करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा है। दरअसल सांवेर में हुए आयोजन से पहले ही शहर में सोशल मीडिया पर वो आदेश की कॉपी वायरल हुई थी, जिसमे राजनीतिक आयोजन में पहुंचने वाली बसों में डीजल की व्यवस्था नापतौल विभाग के अधिकारियों को करवाने हेतु आदेशित किया गया था। ऐसे में कांग्रेस जहां इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है, वही कांग्रेसियों ने अब प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव आज नापतौल विभाग के दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों से कोविड के मामलों में हो रही लापरवाही के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने हेतु बसों का इंतजाम करवाने और डीजल की व्यवस्था भी करवाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों का कहना है कि यदि प्रशासनिक स्तर पर किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए 600 बसों में डीजल की व्यवस्था प्रशासन करवा सकता है, तो आम जनता के हित के संदर्भ में बात करने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने वाले आयोजन के लिए भी प्रशासन को व्यवस्था करना चाहिए। वही नापतोल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ज्ञापन के संबंध में जिला प्रशासन को जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version