शराब पिलाकर नशे में युवक के साथ आप्राकृतिक यौन संबंध बनाने बाले आरोपी को क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार किया।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शराब पिलाकर नशे में युवक के साथ आप्राकृतिक यौन संबंध बनाने बाले आरोपी को इंदौर क्राईम ब्रांच गिरफ्तार किया। आरोपी ने वीडियो वायरल की धमकी देकर पीड़ित से 7 लाख रूपए की मांग की थी। मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके परिचित हर्षित राठौर ने पार्टी करने के बहाने बुलाया और ज्यादा मात्रा में शराब पिलाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और उसकी चुपके से वीडियो बना ली। जिसके बाद हर्षित राठौर ने उक्त फोटोज व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 7 लाख रूपयों की मांग कर ब्लेकमेल किया। शिकायत के आधार पर व्ही केयर फाॅर यू क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी हर्षित राठौर को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस वीडिया क्लीपिंग भी जब्त कर ली है।

बाईटः- राजेश दंडोतिया एएसपी क्राइम ब्रांच

Exit mobile version