आईटीआई मैदान पर हुआ व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट
व्हील चेयर पर बैठ उड़ाई गिल्ली, लगाए चौके
आज विश्व दिव्यांग दिवस है। ऐसे में विश्वभर में दिव्यांगों के लिए सरकारी और प्राइवेट संस्थाएं अलग अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इसी के चलते इंदौर में व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट किया गया, जिसमें इंदौर, उज्जैन और भोपाल की टीमों ने भाग लिया। समाजिक न्याय और खेल विभाग के सहयोग से ये क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ जिसमें बकायदा क्रिकेट के सभी नियमों का पालन किया गया, चाहे लेगबाय का रन हो या एलबीडब्ल्यू।
समाज के बराबर खड़ा रहना चाहते हैं, इसलिए पैरों की चोट भी नही दिखती
इंदौर की दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का कहना है कि हम समाज के साथ बराबरी से खड़े होना चाहते हैं साथ ही आने वाले उन दिव्यांगों को ये सन्देश देना चाहते हैं कि खुद को कभी कम मत समझिए, मजबूरी नही मजबूती से आगे आइये।
अच्छे खेल मैदान की दरकार
दिव्यांग खिलाड़ियों के मुताबिक उन्हें खेलने के लिए मैदान नही है, जिसमें वे अपनी प्रेक्टिस कर सकें। आम पथरीले मैदानों में व्हील चेयर के साथ दौड़ना सम्भव नही होता, कई बार गिरने पर गम्भीर चोट भी लग जाती है। अगर मैदान मिले तो हम और भी बेहतर कर सकते हैं।
