बंसी प्रेस की चाल स्थित एक रुई की गोदाम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका, फिलहाल आग किस कारण से लगी है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित बंसी प्रेस की चाल परिसर में मौजूद एक रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई देखते देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया गोदान से लगा पीछे रेवासी क्षेत्र होने से लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई आंख आंख की लट्टू कुर्ता देख तत्काल लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गोदाम मालिक ने बताया कि क्षेत्र के लोगों से जानकारी लगने पर वह मौके पर पहुंचे हैं इस आग में करीब 10 लाख का माल जलकर राख हो गया।
फायर एसपी के अनुसार 20 से अधिक पानी के टैंकर की मदद से आपको बुझा दिया गया है आग लगने के कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
