पुलिस द्वारा लगातार कोशिश व सखत कार्यवाही से एक माँ को उसका बच्चा मिल पाया है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय हॉस्पिटल में दो दिन पहले बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया था जिसमे देर रात पुलिस के डर से बच्चा चोर महिला ने बच्चे को संयोगिता गंज थाने की सीडी पर रख कर फरार हो गई पुलिस अब थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चा चोर महिला की तलाश शुरू कर दी वही पुलिस ने बच्चा चोर महिला की सूचना देने वाले को 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की

देर रात इंदौर के संयोगितगंज थाने की सीडी पर एक बच्चा रोता हुआ पुलिस कर्मियों को मिला पुलिस ने बच्चे के कपड़े के आधार पर उसकी पहचान की और बताया कि यह एम वाय से चोरी गया बच्चा ही है जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को एमवाय हिस्पिटल भेजा और डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया जहाँ चोरी गया बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य है और बच्चे को उसके माता पिता को सौप दिया गया वही डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि थाने के सीसीटीवी फुटेज में महिला चोर बच्चे को सीडी पर रखते हुए दिख रही है संभवतः महिला ने पुलिस के डर से बच्चे को थाने पर लाकर छोड़ दिया वही डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि महिला ने भले ही बच्चे को छोड़ दिया मगर महिला की तलाश जारी रहेगी और जल्द ही महिला को गिरफ्तार किया जाएगा

वही पूरे मामले में अभी तक पुलिस ने 40 से अधिक जगहओ सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है जिसमे कई जगह के फुटेज में महिला के साथ दो पुरुष भी दिखाई दे रहे है वही डीआईजी ने बच्चा चोर महिला की सूचना देने वालो को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है

Exit mobile version