नवंबर माह की शुरुआत में ही मौसम सर्द होने लगा है। जिसके कारण जो अंधेरा शाम 7:00 बजे होता था वह अब 5:45 बजे ही होने लगा है.. वही सुबह भी देरी से सूरज निकल रहा है.. जिसके कारण अंधेरा रहता है, इसी की वजह से अब जेल प्रशासन ने भी जेल खुलने के समय में परिवर्तन किया है.. वही कोरोना संक्रमण काल के समय में जिन नियमों के साथ जेल बंदियों की दिनचर्या बनाई गई थी.. वह भी यथावत रखी गई है..
इधर सेंट्रल जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि ठंड बढ़ने से जेल खुलने के समय में भी परिवर्तन किया गया है.. अधीक्षक ने बताया कि उजाला होने के कारण जेल के समय में परिवर्तन किया गया, अब जेल 7:00 बजे तक खुल रही है.. ठंड को देखते हुए..वहीं अभी दो कंबल दिए जा रहे हैं लेकिन ठंड बढ़ने पर कार्डिगन और कंबल की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। बहुत अधिक ठंड पड़ने पर अलाव भी मुहैया कराने के लिए जेल प्रशासन ने तैयारी कर ली है..
वहीं जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया हालांकि शहर भर में अनलॉक हो चुका है लेकिन जेल में अभी हमने लॉकडाउन करा हुआ है..लेकिन जिस तरह से दिनचर्या संक्रमण के दौरान थी उसी प्रकार जब तक वैक्सीन नहीं आ जाता रहेगी..
गौरतलब है कि जेल प्रशासन की मानें तो चाहे शहर में अनलॉक हो चुका हो लेकिन जेल में अब भी लॉकडाउन ही रहेगा।
• जेल प्रशासन ने मौसम बदलते ही बदला जेल खुलने का समय
• सेंट्रल जेल में रहेगा वैक्सीन आने तक लॉकडाउन
