नगर पालिका निगम ने अपनी आर्थिक सेहत सुधारने के लिए बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर पालिका निगम ने अपनी आर्थिक सेहत सुधारने के लिए बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है… नगर निगम ने शुक्रवार को 10 बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया। इंदौर नगर पालिका निगम की आर्थिक हालत इन दिनों बेहद खस्ता है… यही वजह है कि नगर निगम ने राजस्व में बढ़ोतरी के लिए बड़े बकायेदारों पर निगाहें टेढ़ी कर दी है… शुक्रवार को भी नगर निगम का अमला बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सड़क पर उतर गया …नगर निगम ने ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार की है जिन पर लाखों रुपए का बकाया है …नगर निगम ने शुक्रवार को ऐसे ही बकायादारों के खिलाफ कार्यवाही की …कई बड़े  बकायेदारों ने निगम की सख्ती के मद्देनजर राशि का भुगतान कर दिया…लेकिन जिन बकायादारों ने सख़्ती के बाद भी भुगतान नहीं किया…उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान सील कर दिए । नगर निगम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्ती के साथ चरणबद्ध अभियान चलाने की तैयारी की है ।

Exit mobile version