एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुकमणी नगर में दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। पुलिस को मृतक ज्योतिप्रसाद शर्मा के घर से एक पत्र मिला है। जो उसकी गायब नाबालिग बेटी ने लिखा। उसने पत्र में पिता पर गंभीर आरोप लगाया है अब पुलिस को इस दोहरे हत्याकांड में नाबालिग बेटी के प्रेमी धनंजय उर्फ डीजे यादव की तलाश है। उसके मिलने के बाद ही पूरी कहानी का पर्दाफाश होगा।
इंदौर में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और हत्याकांड को लेकर तमाम सबूतों को इकट्ठा कर रही है पुलिस ने मृतक के घर की तलाशी ली तो वहां एक पत्र लिखा हुआ मिला पुलिस अधिकारी उस समय सकते में आ गए जब उन्हें नाबालिग बेटी का पत्र भी मिला। जिसमें उसने पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। पत्र में लिखा है वही मैं अब घर छोड़कर जा रही हूं। मुझे तलाशने की कोशिश मत करना। पुलिस ने उक्त पत्र को जप्त कर लिया है और उस पत्र की पुष्टि की जा रही है
पुलिस अभी तक इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग मैं हुई हत्या के रूप में देख रही थी लेकिन अब यह पत्र मिलने के बाद पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है
