दुकान का मैनेजर करता था लाखो के प्लाईवुड की चोरी फरार मेनेजर की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में लाखों रुपए के प्लाईवुड चोरी होने का मामला सामने आया है दुकान में काम करने वाले मैनेजर नहीं चोरी को अंजाम दिया है फिलहाल मैनेजर अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

दरअसल इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र के लसूडिया मोरी में स्थित एमपी बोर्ड नामक ऑफिस के एम डी अनिल जैन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से लाखों रुपए का प्लाईवुड चोरी हुआ है जो कि हिसाब में नहीं मिल रहा है वही उनकी दुकान में काम करने वाला मैनेजर भी फरार है मैनेजर का नाम सावरे बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने अमित जैन की शिकायत पर मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी मैनेजर की तलाश शुरू की है चोरी हुए प्लाईवुड की कीमत ₹1000000 बताई गई है

Exit mobile version