इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर अपनी नानी के साथ सड़क किनारे काम कर रही नानी और नातिन की तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर घायल कर दिया वही मोके पर मौजूद लोगो ने दोनों घायलो को पास के निजी अस्पताल में 108 की मदद से भेजा था लेकिन नानी और नातिन की हालत नाजुक बनी हुई थी वही आज सुबह उपचार के दोरान दोनों की मौत हो गई फ़िलहाल में पुलिस ने मर्ग कायम कर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी
दरसअल पूरा मामला इन्दौर के सुपर कॉरिडोर का है जहाँ हातोद क्षेत्र में रहने वाली चतर बाई अपनी नातिन तमन्ना के साथ मजदूरी करने सुपर कॉरिडोर आई थी दोनों रोड के पास झाड़ियों को काटने का काम कर अपने घर जाने के लिए रोड क्रास कर रही थी उस दौरान एक तेज गति से आ रही कार ने दोनों अपनी चपेट में ले लिया वही कार चालक एक्सीडेंट करने के बाद मौके से फरार हो गया वही आसपास के लोगो ने नानी और नातिन को 108 की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया लेकिन आज सुबह इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
