तिलक नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी के 13 दो पहिया वाहन जब्त किए है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
दरअसल तिलक नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि स्कीम नम्बर 140 में दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी के वाहन से घुम रहे है। सूचना के आधार पर तिलक नगर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर अकबर पठान और गोविंद राठौर नामक बदमाशों को पकड़ा। जिन्होने वाहन चोरी करने की वारदात कबूली। आरोपी अकबर पठान देवास का निगरानी बदमाश है, जिसके विरूद्ध कई अपराधिक मामले दर्ज है। पकड़ाए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 13 दो पहिया वाहन बरामद किए गए। एएसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार आरोपियों ने चुराए वाहनों से अन्य वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया, इसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
