इंदौर शहर में चोरों के होसले इतने बुलंद हो गए है कि ना तो चोरो को पुलिस का डर है ना ही मकान मालिकों की परवाह है वही चोरों ने इन्दौर के तीन थाना क्षेत्रों में चोरी कर के पुलिस के मुह पर तमाचा मार दिया जहा चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखो रुपय नगद सहित सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
इंदौर शहर में चोरी रुकने का नाम नही ले रही है वही पहला मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर का है जहाँ नशे का आदि साजिद ने एक सुने मकान में घुसकर करीब दो लाख रुपये के सोने के जेवर सहित नगदी ले कर फरार हो गया था पूरी चोरी की घटना घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गई थी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से चोर को पकड़ कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया
वही दूसरी चोरी की घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर का है जहाँ चोरों ने एक सुने फ्लेट को निशाना बनाते हुए लाखो रुपय नगदी के साथ सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए तीसरी घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र की है जहाँ चोरों ने एक मल्टी मे धावा बोलते हुए सुने फ्लेट को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी कर फरार हो गए वही घर के पास लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई वही पुलिस तीनो जगह के मामले दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी वही तीनो थाना क्षेत्रो की पुलिस की रात्री गस्त पर भी कई सवालिया निशान खड़े हो रहे है कि रात्री गस्त होने के बावजूद चोर इतनी सफाई से चोरी कर कैसे फरार हो रहे है
