प्रशासन की सख्ती के बावजूद इंदौर शहर में अवैध हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं ऐसा ही मामला सामने आया है जहां विजय नगर थाने के सामने ही हुक्का बार संचालित हो रहा था जिसे आज एसडीएम ने कार्रवाई कर बंद करवाया।
दरअसल एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम को सूचना मिली थी कि विजय नगर थाने के सामने C21 मॉल के पीछे लंबे समय से हुक्का बार संचालित हो रहा है जहां पर अवैध रूप से शराब भी पिलाई जा रही है एसडीएम ने कलेक्टर के संज्ञान में देकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया मौके से कई लोग यहां पर हुक्का पीते हुए भी मिले वही हुक्का बार के संचालक सुनील सीतलानी को भी गिरफ्तार किया गया है मोके से प्रशासन की टीम ने हुक्का व कई नशीले पदार्थ भी पब से बरामद किए हैं फिलहाल हुक्का बार संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है
गौरतलब है कि प्रशासन ने पहले से ही हुक्का बार नहीं संचालित करने का फरमान जारी कर रखा है लेकिन उसके बाद भी थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुक्का बार संचालित होना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करता है
