मध्य प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एमवाई में पिछले दिनों देर शाम एक बच्चा चोरी का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस द्वारा करीबन सेकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं जिसमें बच्चों को ले जाती हुई महिला नजर आ रही है उसी के आधार पर पुलिस उस महिला की तलाश में जुटी हुई है
इंदौर के हॉस्पिटल में बच्चा चोरी के मामले में पुलिस द्वारा गई टीम गठित कर बच्चा चोरी कर ले जाती महिला की तलाश की जा रही है जिसमें पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले गए जिसमें महिला बकायदा एक दो पहिया वाहन में जाती हुई नजर आ रही है उसी दो पहिया वाहन की तलाश के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी लगा ले और ऐसे करीबन 400 वाहनों को चिन्हित किया है जिनकी पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है बता दें बच्चा चोरी का मामला इससे पहले भी गर्म आया था तब भी एमवाई से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था अभी फिलहाल महिला की तलाश जारी है
