एमपी ऑनलाइन के आड़ में चल रहे अन्य गोपनीय कार्य

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एमपी ऑनलाइन के आड़ में चल रहे अन्य गोपनीय दस्तावेजों के मामले में कलेक्टर के आदेश अनुसार एडीएम अजय देव शर्मा द्वारा बंसी ट्रेड सेंटर में की गई छापेमारी कार्रवाई जहां से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं जिनकी जिला प्रशासन जांच में जुटा है

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित बंसी ट्रेड सेंटर में चलाए जा रहे एमपी ऑनलाइन के ऑफिस में जिला प्रशासन द्वारा छापामार कार्रवाई की गई है मौके पर एडीएम अजय देव शर्मा द्वारा पूरी टीम एमपी ऑनलाइन के दफ्तर में कई दस्तावेज बरामद कर रही है चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि जहां पर केवल शिक्षा व अन्य संबंधित फॉर्म भरे जाने होना थे वहां पर जिला प्रशासन को कई जमीनी दस्तावेज भी मिले हैं बताया जा रहा है कि कोई शुभम जैन नामक व्यक्ति दलाली का काम करता है और उसी के द्वारा ही है एमपी ऑनलाइन भी संचालित करना बताया जा रहा है मौके से जिला प्रशासन ने करीब बंद 400 से 500 जमीनी दस्तावेज सहित अन्य कई गोपनीय दस्तावेज भी बरामद की है फिलहाल अभी कार्रवाई जारी है तो वही एमपी ऑनलाइन में काम करने वाले अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version