एमआईजी थाना क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश सलमान की गैंग के तीन और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र छोटी खजरानी के रहने वाले लिस्टेड बदमाश सलमान की गैंग के तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस अब तक इस गैंग के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है यह गैंग गरीब तबके के बच्चों को पहले नशे का आदी बनाते हैं और फिर इसी नशे की लत को पूरा करने के लिए इनसे ड्रग्स और अवैध शराब बेचने का काम करवाते हैं साथी इन्हीं बच्चों के माध्यम से संपन्न परिवार के युवा और नाबालिग बच्चों को यह लोग नशे का आदि बना कर इन्हें शराब और ड्रग्स बेचते हैं । सलमान खान के पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने बताया है कि वह गरीब तबके के बच्चों को टारगेट करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में वह ड्रग्स और शराब बिकवा सकें । लिस्टेड बदमाश सलमान पहले भी पकड़ने गई पुलिस के समन को फाड़कर थाने उड़ाने की धमकी दे चुका है जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की है सलमान के खिलाफ 25 ज्यादा मामले दर्ज हैं । फिलहाल पुलिस पूछताछ के आधार पर उसकी गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करेगी अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।

बाइट तहजीब काजी टीआई विजय नगर

Exit mobile version