इंदौर में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में दो साल से फरार एक आरोपी को खजराना पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में दो साल से फरार एक आरोपी को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है । आरोपी पर दस हजार का इनाम भी घोषित था और पिछले दो साल से पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार था ।

मामला खजराना थाना क्षेत्र का है । जहा नाबालिक लड़की द्वारा दो साल पहले दीपक पिता राम किशोर के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया गया था । जिसके बाद पुलिस आरोपी दीपक की तलाश कर रही थी लेकिन वो लगातार फरार चल रहा था । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले में आरोपी दीपक पर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था वही आरोपी को पुलिस ने बीती रात पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़ा गया आरोपी दो साल से लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था ।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है । दो साल के दौरान अगर किसी व्यक्ति ने आरोपी की मदद की होगी तो पुलिस उस पर भी कार्यवाई कर सकती है ।

बाईट – दिनेश वर्मा टीआई

- Advertisement -
Exit mobile version