इंदौर तेजाजी नगर इलाके में एक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर तेजाजी नगर इलाके में एक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई । पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है मामला जून महीने का है नायता मुंडला में बन रही एक कॉलोनी में एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी ट्राली के नीचे आने से सुनीता पति रमेश निवासी गंधवानी गंभीर रूप से घायल हो गई थी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने मामले में जांच की और ट्रैक्टर मालिक करामत पटेल निवासी नायता मुंडला और ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है

Exit mobile version