इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार शातिर चोरों को चोरी की योजना बनाते हुए धर दबोचा जिनके पास से औजार भी जप्त किए गए हैं पकड़ाई आरोपियों से अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा किया गया है
जी हां इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 155 मल्टी के पास रोड किनारे औजार रखकर चोरी की वारदात की फिराक में बैठे चार चोरों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची पकड़ाये बदमाशों से पूछताछ में अपना नाम राहुल, मयूर,जितेंद्र,करण बताया है सभी बदमाश चन्दन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले है बदमाशों से पुलिस ने सब्बल, हथोड़े, छेनी, भी बरामद की है पूछताछ में बदमाशों ने चोकाने वाले खुलासे किए जिसमे एरोड्रम के स्कीम नंबर 51 से हजारों रुपए की लोहे की प्लेट चोरी करना कबूल किया तो वही पकड़ा राहुल ने दो मोटरसाइकिल भी चुराना कबूला है फिलहाल पकड़ा है बदमाशों से शहर में हुई अन्य चोरी के मामले में भी पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है तो वही बदमाशों द्वारा की गई चोरी कीमत शुरू का भी जप्त कर ली गई है बदमाशों द्वारा किसी भी एक स्थान को निशाना बनाकर कई दिनों से शहर में चोरियों के अंजाम दिया जा रहा था बदमाशों के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है ।
बाईट- बलराम राठौड़ एसआई एरोड्रम थाना
