इंदौर आईजी योगेश देशमुख ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। जिसमे इंदौर आईजी ने थानों ओर कार्यालयों में मिली अनियमितताओं को लेकर चर्चा की। आईजी इंदौर ने सख्त लहजे में सभी अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।
बीओ:-
वार्षिक निरीक्षण के दौरान इंदौर आईजी का सख्त रुख देखने को मिल रहा है। बुधवार को थाने के निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर आईजी ने 2 थाना प्रभारियों को लाइन अटैच किया था। इस दौरान थानों पर कई अनियमितताएं व्यवस्थाएं भी सामने आई थी जिनको लेकर थाना प्रभारी को फटकार भी लगाई थी वार्षिक निरीक्षण के दौरान गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सभी अधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने व्यवस्थाओं को सुधारने को लेकर दिशा निर्देश जारी किये।
इंदौर आईजी योगेश देशमुख के अनुसार बड़ी संस्था होने के साथ ही पुलिस विभाग में कई खामियां है जिनमें सुधार की आवश्कता है।
इंदौर आईजी द्वारा लगातार किए जा रहे ओचक निरीक्षण के चलते अधिकारियों से लेकर थाना स्तर तक हड़कंप बना हुआ है।
