अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले दो आरोपियों को साइबर सेल ने अपनी गिरफ्त में लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

वेब सीरीज में काम करने का बोल महिला मॉडल के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले दो आरोपियों को साइबर सेल ने अपनी गिरफ्त में लिया है यह आरोपी नामी वेब सीरीज में काम कराने का बोल कर उनकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। आरोपियों का तार पाकिस्तान से भी जुड़े हैं।

वीओ

विगत जुलाई माह में महिला मॉडल ने इन्दौर साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी की उसे फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर अश्लील वीडियो शूट कराए गए उसके बाद भी काम नहीं दिया गया वही वीडियो को कई सोशल साइट पर अपलोड भी कर दिया गया महिला की शिकायत पर चार आरोपियों को पूर्व में भी सायबर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है विवेचना में फेनियो मूवीज कंपनी का नाम सामने आया था जो ग्वालियर से संचालित हो रही थी वही साइबर सेल ने ग्वालियर पहुंच कर कंपनी के मालिक दीपक सैनी उसके एक साथी केशव को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनके तार पाकिस्तान से भी जुड़े हैं जो वहां के किसी कंपनी के मालिक को मूवीस प्लेटफार्म साइट अपलोड करके देता था मासिक आय भी हो रही थी अमेरिका कनाडा , टर्की , कुवैत ,इंडोनेशिया सहित लगभग 22 देशों में इनका जाल फैला हुआ है फिलहाल पुलिस आरोपियों से और भी पूछताछ कर रही है

बाइट – जितेंद्र सिंह , एसपी सायबर

- Advertisement -
Exit mobile version