अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले को पुलिस गिरफ्तार करने मे नाकामियाब

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महाराष्ट्र के धुलिया जिले की पुलिस ने इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस की मदद के बाद भी अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले बड़े भैया की 6 दिन तक तलाश की..लेकिन कुछ हाथ न लगा..

दरअसल महाराष्ट्र के धुलिया जिले की पुलिस पिछले दिनों इंदौर की भवर कुआं थाना क्षेत्र पहुंची थी जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़े भैया नामक निवासी विष्णुपुरी मैं धूलिया में अवैध शराब बनाने की मशीन बेची थी जिसकी तलाश पुलिस इंदौर पहुंची 25 नवंबर को पहुंची पुलिस कई दिनों की तलाश के बाद भी बड़े भैया को नहीं ढूंढ पाए इसके बाद दोबारा धूलिया रवाना हो गई।

इधर एडिशनल एसपी राजेश व्यास ने बताया की महाराष्ट्र के धुलिया जिले की पुलिस भंवरकुआं थाने पहुंची थी धूलिया पुलिस द्वारा 25 नवंबर को एक केस रजिस्टर्ड किया गया था जिसमें अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री मिली थी जिसमें कुछ लोग की गिरफ्तारी हुई गिरफ्तारी में पूछताछ में सामने आया कि मशीन इंदौर के किसी व्यक्ति ने भेजी थी।जिसकी तलाश में बताए गए पाते पर बड़े भैया निवासी विष्णुपुरी पर जाकर तलाश की गई लेकिन वहां पर नहीं पाया गया।

इधर महाराष्ट्र पुलिस बताए गए पते पर बड़े भैया निवासी विष्णुपुरी के नहीं मिलने पर खाली हाथ लौट गई।

- Advertisement -
Exit mobile version