इंदौर के एमवाय अस्पताल की पोस्टमार्टम रूम की व्यवस्थाएं चरमरा सी गई है इंदौर के इस सबसे बड़े अस्पताल में इंदौर सहित इंदौर के आसपास के जिलों के मृत लोगों के पोस्टमार्टम होते हैं लेकिन समय पर डॉक्टरों के उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन परेशान होते रहते हैं
प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मैं गड़बड़ियों की शिकायत लगातार सामने आ रही है विशेष करके इस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम को लेकर व्यवस्थाएं काफी चरमरा चुकी है कुछ दिन पूर्व ही यहां पर रखा शव कंकाल के रूप में परिवर्तित हो गया था वही कई दिनों से एक बच्चे का शव फ्रीजर में रख कर कर्मचारी भूल गए थे अभी भी इंदौर के इस अस्पताल के पोस्टमार्टम डॉक्टर के आने का समय निर्धारित है लेकिन नहीं डॉक्टर और ना ही कर्मचारी समय पर पहुंचते हैं अपने बेटे का शव लेने पहुंचे रिटायर्ड टी आई ने बताया कि मैं अपने बेटे का शव लेने के लिए प्रातः 9:00 बजे से खड़ा हूं लेकिन पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर उपलब्ध नहीं है जिसको लेकर काफी परेशानी हो रही है क्योंकि रिटायर टी आई रीवा के रहने वाले हैं और एक कार एक्सीडेंट में उनका बेटा जोकि आरक्षक के पद पर था घायल हो गया था जिसे एमवाई इलाज के लिए लाए थे वही एक्सीडेंट में उनकी बहू और नाती की मौत आष्टा में हो चुकी है तीनों के मृत शरीरों को लेकर उन्हें रीवा तक जाना है
