इंदौर के गौतमपुरा क्षेत्र में हुए उपद्रव में अब तक 39 लोगों के खिलाफ नामजद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है वही 23 लोगों को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है पूरे इस घटनाक्रम में पूरे क्षेत्र में पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है फिलहाल पूरी तरह से अब शांति कायम है।
गौरतलब है कि राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदू संगठनों द्वारा रैलियां निकाली जा रही है जिसमें लोगों से मंदिर निर्माण के लिए राशि एकत्रित की जा रही है यही रैली गौतमपुरा क्षेत्र के चांदना खेड़ी से निकली थी उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस रैली पर पथराव कर दिया गया जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी तरह से मामला शांत करवाया वही पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया अचानक हुए इस घटनाक्रम में आगजनी की भी घटना हुई जिसमें एक असामाजिक तत्वों द्वारा गोली भी चलाई गई वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया वही इंदौर का फोर्स भी तब तक मौके पर पहुंच गया था मौके पर पहुंचे फोर्स में भीड़ को तितर-बितर कर आंसू गैस के गोले भी छोड़े वही चंदन खेड़ी गांव में शांति स्थापित की फिलहाल यहां की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
अचानक हुए इस घटनाक्रम में पुलिस ने अब तक 39 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है वही 23 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है वही देपालपुर थाना प्रभारी और एसडीओपी को लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया है फिलहाल पूरे क्षेत्र में स्थिति अब सामान्य बनी हुई है वही ऐसी घटना दोबारा ना हो उसके लिए पुलिस ने चंदन खेड़ी गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं
