हाटपिपलिया के एक मकान में आईपीएल क्रिकेट का आॅनलाइन सट्टे का काम किया जा रहा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एसटीएफ इंदौर ने कार्रवाई करते हुए आॅनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टे का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

स्पेशल टास्क फोर्स की इंदौर ईकाई द्वारा लगातार आॅन लाइन सट्टा संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एसटीएफ की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि हाटपिपलिया के एक मकान में आईपीएल क्रिकेट का आॅनलाइन सट्टे का काम किया जा रहा है। जानकारी के आधार पर एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए पंकज, जाकिर पठान और युवराज उर्फ प्रिंस को हिरासत में लिया। मौके से टीम को 10 मोबाइल, नगदी व लाखों रूपए का सट्टा लिखी डायरी मिली, जिसे एसटीएफ ने जब्त किया।

पकड़ाए आरोपियों का एसटीएफ को दो दिन का रिमांड मिला है। पुलिस आरोपियों से आॅन लाइन सट्टा लिंक का पता लगा रही है।

Exit mobile version