ट्रेनों की बढ़ती संख्या के साथ यात्रियों का दबाव भी बढ़ेगा। ऐसे में रेलवे पुलिस कोविड 19 को देखते हुए यात्रियों को अवेयर कर रही है। इसके साथ ही स्टेशन पर कोविड नियमों का पालन नहीं करने रेलवे पुलिस अब स्पाॅट फाइन भी करेगी।
कोविड 19 के प्रभाव जरूर कम हो गया है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में ट्रेनों के साथ साथ यात्रियों का दबाव प्लेटफार्म पर देखने को मिलेगा। ऐसे में कोविड नियमों का पालन कराना रेलवे पुलिस के लिए काफी चुनौती पूर्ण होगा। रेलवे एसपी किरण केरकेट्टा के अनुसार आने वाले दिनों में बढ़ते यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर पोस्टर लगाकर कोविड नियमों का पालन करने को कहा गया है। इसके साथ ही नियमों का पालन हीं करने पर स्पाॅट फाइन करने की भी योजना है।
फिलहाल रेलवे पुलिस भी स्टेशनों पर कोविड 19 को देखते हुए विशेष एहतियात बरत रही है।
