सुशांत सिंह खुदकुशी केसः बिहार में करण जौहर, सलमान खान सहित 8 लोगों पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुजफ्फरपुरः फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला गहराता जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके फैंस सहित तमाम लोग सदमे में हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं इस मामले में बिहार के एक वकील ने करण जौहर, सलमान खान सहित 8 लोगों पर केस दर्ज करवा दिया है।
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में करण जोहर, आदित्य चोपड़ा, सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर सहित 8 लोगों के खिलाफ धारा 109, 306, 504 और 506 के तहत अधिवक्ता सुधीर ओझा के द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
वहीं केस में आरोप लगाते हुए कहा कि अभियुक्तों द्वारा साजिश और षडयंत्र के तहत आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अचानक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Exit mobile version