भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चांदी के बर्तन सहित नगदी पर हाथ पर साफ किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
अनलाॅक के बाद शहर में चोरी की वारदातें लगातार देखने में आ रही है। इसी कड़ी में भंवरकुआं थाना क्षेत्र के चितावद आनंद नगर में रहने वाले डाॅक्टर प्रणब मोदी के सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। दरअसल डाॅक्टर प्रणब मोदी खिरकिया में पदस्थ है। 13 दिसंबर को उनके पिता भी उनके पास रहने चले गए थे। इस दौरान मकान को सूना पाकर घर में चोरों ने चांदी के बर्तन सहित नगदी पर हाथ साफ किया। सीएसपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला गया, जिसमे कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
