इंदौर अन्नपूर्णा क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इन आरोपियों ने महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था वह महिला का पर्स छीन कर भाग गए थे जिसमें हजारों रुपए एटीएम व जरूरी कागजात थे
मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली महिला विद्या शर्मा ने अन्नपूर्णा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एटीएम से रुपए निकाल कर अपनी नाती थी के साथ घर जा रही थी उसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पीछा कर उसका पर्स लूटकर फरार हो गए महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों का पुलिया सामने आ गया जिनकी बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है इनके रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं
