साजिद चंदनवाला के अवैध अतिक्रमण को लेकर निगम द्वारा किं गई कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर हिस्ट्रीशीटर बदमाश साजिद चंदनवाला के अवैध अतिक्रमण को लेकर निगम द्वारा किं गई कार्यवाह अवैध निर्माण को किया जमींदोज

दरअसल कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह के मार्ग दर्शन में प्रशासन पुलिस और नगर निगम द्वारा गुंडा तत्वों के विरूद्ध संयुक्त मुहिम चलायी जा रही है। वही आज भी पुलिस प्रशासन के सहयोग से नगर निगम द्वारा अवैध क़ब्ज़े हटाए जाने की कार्यवाही जारी रही वही आज इन्दौर शहर के नामी हिस्ट्रीशीटर साजिद चन्दन वाला के यहां अतिक्रमण की कार्यवाही की गई

आज सुबह से ही निगम का अमला सहित जिला प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलिस बल के साथ साजिद चन्दन वाला के शहर के मध्य स्थित रानीपुरा के 3 दुकान ओर एक मकान को जमींदोज किया गया यह शहर में करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई थी दुकानें और मकान बता दे साजिद चंदनवाला पर दर्ज हैं 40 से ज्यादा अपराधिक मामले हालांकि NSA, जिला बदर जैसी कई धाराओं में जेल भी जा चुका है साजिद चंदनवाला

वही निगम अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह अभियान गुंडों के खिलाफ चलाया गया जिला प्रशासन निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान है उस समय से यह अभियान रुक गया था फिलहाल यह वापस शुरू किया गया है यह कार्रवाई भी उसी के तहत की गई है यहां पर निगम का सवा सौ से ज्यादा का बल ओ पुलिस का बल भी लिया गया था इसके अलावा एक और गुंडे के खिलाफ चंदन नगर में भी कार्रवाई की जा रही है !

- Advertisement -
Exit mobile version