सांसद शंकर लालवानी ने कचरा प्रबंधन शुल्क जमा कराया, कहा इंदौर को स्‍वच्‍छ रखने के लिए शुल्‍क भरना हमारी जिम्‍मेदारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • सांसद लालवानी ने नगर निगम कर्मियों को दिया शुल्‍क
  • निगम अधिकारी ने सांसद को बैच लगाया
  • सांसद ने नागरिकों से शुल्‍क समय पर जमा करने का निवेदन किया

इंदौर स्‍वच्‍छता में नंबर वन इसलिए है क्‍योंकि आम लोगों के साथ-साथ हमारे जनप्रतिनिधी भी जागरुक है। सांसद शंकर लालवानी ने अपने निवास की कचरा प्रबंधन शुल्‍क की राशि निगम कर्मचारियो को दी।

सांसद ने कहा कि इंदौर को स्‍वच्‍छ रखने में नागरिकों की बहुत बड़ी भूमिका है। यहां सभी लोग नियम गाडि़यों में ही कचरा डालते हैं और स्‍वच्‍छता शुल्‍क भी समय पर देते हैं। सांसद ने कचरा प्रबंधन शुल्‍क ना देने वालों से भी निवेदन किया कि ये राशि समय पर दी जानी चाहिए जिससे पूरे शहर में कचरे प्रबंधन का काम निर्बाध रुप से जारी रहें।

सांसद ने कहा कि स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण में इंदौर की पांचवी बार प्रथम आने की पूरी तैयारी है। सांसद ने नागरिकों से स्‍वच्‍छ भारत अभियान में सहयोग की भी अपील की है।

इस अवसर पर निगम अधिकारियों ने सांसद शंकर लालवानी को बैच भी लगाया गया।

- Advertisement -
Exit mobile version