6 दिसंबर शौर्य दिवस पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने को लेकर पुलिस ने साजिशकर्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है सांप्रदायिकता भड़काने की साजिश करने वाले पीएफआई इंदौर के अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया अर्थात पीएफआई द्वारा 6 दिसंबर को सांप्रदायिकता भंग करने की साजिश को छतरीपुरा थाना पुलिस ने नाकाम कर दिया है .पूरे शहर में विवादित पर्चे छपवा कर चस्पा करने की तैयारी कर रहे पीएफआई के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईद को छतरीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है बाबरी मस्जिद विध्वंस बरसी 6 दिसंबर के पूर्व यह पर्चे पूरे शहर में चस्पा करने का षड्यंत्र रचा गया था पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है
इंदौर पश्चिम के एडिशनल एसपी राजेश व्यास ने बताया कि आरोपी सईद के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी कि वह जिले में सक्रिय पीएफआई कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर पूरे शहर में सांप्रदायिकता भड़काने के लिए पर्चा चस्पा करवाने वाला है इसके चलते आरोपी ने मऊ नाका कब्रिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में कुछ पर्चे चस्पा भी कर दिए थे पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मोहम्मद सईद को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सांप्रदायिकता भड़काने की साजिश का प्रकरण दर्ज कर उसके विरुद्ध धारा 298, 505 (2), 188 का केस दर्ज किया है
