सराफा पुलिस ने 14 वर्ष से फरार चल रहे वारंटी आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सराफा पुलिस ने 14 वर्ष से फरार चल रहे एक वारंटी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़ाए आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस के करीब 23 स्थाई वारंट थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने फरार स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी को लेकर दिशा निर्देश जारी किए थे। इसी कड़ी में सराफा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी महेश सोमानी को गिरफ्तार किया। एसपी महेश चंद जैन के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी महेश सोमानी को रतलाम से महेश सोमानी को पकड़ा गया, जो जगह जगह बदलबदल कर 14 वर्ष से फरारी काट रहा था। आरोपीपर पूर्व में चेक बाउंस के कुल 23 प्रकरण दर्ज है।

बाईटः- महेशचंद जैन एसपी

Exit mobile version