इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की मौत होने के बाद परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर गए लेकिन इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने थाना चंदन नगर में फोन लगाकर या अवगत कराया कि उस बुजुर्ग की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है जिसके चलते थाना चंदन नगर पुलिस ने बुजुर्ग के शव को मुक्तिधाम से हिरासत में लिया
इंदौर की चंदननगर थान पुलिस ने मुक्तिधाम से एक वृद्ध युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।दरअसल चंदन नगर थाना छेत्र के राज नगर में रहने वाले 60 वर्षीय मदन लाल की संगदिग्ध परिस्थितियों में मौत ही गई थी परिवार के लोगो ने आनन फानन में शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर पंचकुइया मुक्तिधान ले गए परिजन शव को जलाने ही वाले थे कि वह अचानक पुलिस पहुच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।पुलिस की माने तो उन्हें किसी ने सूचना दी थी कि किसी व्यक्ति की संगदिग्ध मौत हो गई है और परीजन उसका दाह संस्कार कर रहे है वही मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक पिछले 4 सालों से मानसिक बीमार था और कुर्सी पर से गिरने उनकी मौत हुई है
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया है अब पुलिस परिजन ओर घर के आसपास के लोगो के बयान लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है।वही मोत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम के इंतजार कर रही।
