संजीवनी क्रेडिट काॅ आॅपरेटिवसोसायटी धोखाधड़ी मामले में एमआईजी पुलिस ने कार्रवई करते दोकर्ताधर्ताओं को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। संजीवनी क्रेडिट काॅआॅपरेटिव सोसायटी ने निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों सेकरोडों रूपए की ठगी को अंजाम दिया है। इस ठगी के तार इंदौर शहर से भी जुड़े हुए है। इंदौर में भी बड़ी संख्या में लोग सोसायटी द्वारा की गई ठगी का शिकारहुए है, जिनकी संख्या हजारों में है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संजीवनी काॅ आॅपरेटिव सोसायटी फर्जीवाड़े की जांच शुरू की। जिसमेबड़े खुलासे हुए। पूर्व में एमआईजी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला संचालक कोभी गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में पुलिस ने राजस्थान से नेपाल सिंह और एक अन्यको भी गिरफ्तार किया। एएसपी राजेश रघुवंशीके अनुसार इंदौर में उक्त सोसायटी की गणेश पूरी ब्रांच खोली थी, जिसके माध्यमसे 20 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी की और उक्त राशि राजस्थान भेज दी गई। पकड़ायानेपाल सिंह इंदौर में संचालित सोसायटी का मुख्य कर्ताधर्ता था। -संजीवनी क्रेडिट काॅआॅपरेटिव सोसायटी के 15 संचालकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।जिसमे से 3 पुलिस की गिरफ्त में है। एएसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार शेष बचेसंचालकों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
