इंदौर में एक बार फिर कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है जिसके चलते इंदौर की अध्यात्मिक संस्था श्री रामकृष्ण मिशन हार्डफुलनेस इंस्टिट्यूट की सामाजिक संस्था रियल आॅफ चेन्ज फाउण्डेशन संस्था के माध्यम से नगर निगम के सफाई मित्रों , कोरोना योद्धाओं के लिए एन-95 के सात हजार मास्क उपलब्ध कराये गये। जिसका नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पालने जमकर तारीफ की और धन्यवाद भी दिया।
आपको बता दे इसके पहले भी इस संस्था द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग छःलाख मास्क निशुल्क वितरित किये जा चुके है एवं संस्था द्वारा ध्यान के माध्यम से तनाव मुक्ति, शान्ति और प्रगति केे लिए निशुल्क सेवा दी जाती है। संस्था द्वारा निगम को मास्क उपब्ध कराने के दौरान संस्था के वालेन्टियर श्री रमाकान्त अग्रवाल, श्री राजेश जासवाल, श्री निमेश पालीवाल, श्री विनाश कर्मकर, श्री ललीत आदिकर, श्री मिलन आटे अपर आयुक्त श्री श्रंगार श्रीवास्तव एवं अन्य उपस्थित थें। आयुक्त सुश्री पाल द्वारा संस्था के द्वारा इस पहल की प्रशंसा की ओर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
वही नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पालने संस्था की इस कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि लगातार शहर में पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ गई है,,, आयुक्त ने कहा कि कहीं ना कहीं हमारे शहर में मास्क सोशल डिफेंस को लेकर ढील के चलते इस तरह के केस बड़े हैं,,,,,इसको लेकर नगर निगम द्वारा पिछले दिनों से कई तरह की तैयारियां भी की है, साथ ही जनता को जागरूकता को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर बिना मास्क के लोगो पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है हालांकि अभी भी बाजारों में बिना मास्क के कई लोग घूमते नजर आ रहे हैं यह सभी को समझने की जरूरत है चूंकि नवंबर और दिसंबर में वैसे ही टेंपरेचर कम हो जाता है जिसके चलते कोरोना संक्रमण ज्यादा बढ़ जाता है,,,,, आज एक संस्था द्वारा सफाई कर्मी और उद्देश्य जो लोग समझ रहे हैं दिमाग से ही एक एकमात्र ऐसा उपाय है जिससे हम इस खतरे से बचे रह सकते हैं तो इस तरह की संस्थाएं अपनी जनभागीदारी निभा रही है इंदौर शहर के लिए तो कही न कही शहरवासियों को भी जागरूक होना पड़ेगा।
