बीएससी नर्सिंग कॉलेज दिवती वर्ष के विद्यार्थी और जगद गुरु दत्तात्रेय कॉलेज ऑफ नर्सिंग धार रोड इंदौर एमपीएमएसयू जबलपुर यूनिवर्सिटी से अध्ययनरत है विद्यार्थियों का कहना है कि पिछले 2 साल से हमें स्कॉलरशिप नहीं मिली है ना ही टीचर है ना ही प्रिंसिपल है क्लीनिकल प्रशिक्षण भी नहीं करवाया जा रहा है ऐसे में हमारा भविष्य बर्बाद हो रहा है l
विद्यार्थियों का कहना है कि पिछले साल फर्स्ट ईयर में भी हमारा सिलेबस पूरा नहीं हुआ था फिर भी हमने सेल्फ स्टडी करके परीक्षा दी थी हमारा भविष्य अंधकारमय में हो गया है कॉलेज के पर्सनल कारण की वजह से हमारा नुकसान हुआ हम सभी विद्यार्थी जो भी obc ओर sc कैटेगरी में आते हैं उन्होंने स्कॉलरशिप के फॉर्म ऑनलाइन प्रक्रिया भी पूरी कर दी लेकिन कॉलेज से फॉर्म आगे फॉरवर्ड नहीं करवाए गए और इस लापरवाही के कारण 2 वर्ष से 1 वर्ष की भी स्कॉलरशिप नहीं मिली है और फॉर्म फॉरवर्ड ना होने की सूचना स्कॉलरशिप डिपार्टमेंट से मिली है l कॉलेज एडमिशन के टाइम बताया गया था कि खुद का हॉस्पिटल है जहां विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल दिया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ हमारे अभिभावक के जोर देने पर 2 वर्ष में से केवल 20 दिन का क्लीनिकल परीक्षण करवाया गया और वह भी खरगोन के विजयलक्ष्मी हॉस्पिटल में करवाया गया जहां जाने के लिए कोई भी विद्यार्थी सहमत नहीं थे और जब इंदौर पोस्टिंग के लिए बात की तो मना कर दिया गया इसलिए हमें मजबूरन खरगोन जाना पड़ा खरगोन में भी हमारे साथ कोई क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर और फैकल्टी नहीं थी lविद्यार्थियों ने सभी विषयों पर संस्था के डायरेक्टर और चेयरमैन सर से कई बार निवेदन किया है लेकिन लेकिन उनसे किसी भी विषय पर संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिल रहे हैं केवल विद्यार्थी की बातों को टाल दिया जाता है
