सदर बाजार थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपीको गिरफ्तार किया। पकड़ाया आरोपी और मृतक एक ही दुकान पर काम करते थे। शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते आरोपी ने मृतक पर हमला किया था।
सदरबाजार थाना क्षेत्र के इमली बाजार कलाली के पास एक व्यक्ति का रक्त रंजित शव मिला था। घटना स्थल का मुआयना करने के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया। इस दौरान पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र प्रजापति नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में राजेन्द्र प्रजापति ने मृतक अन्ना उर्फ रामसेवक की हत्या करना कबूला। एसपी पश्चिम महेश चंद जैन के अनुसार शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने अन्ना उर्फ राम सेवक के सिर पर पत्थर से वार किया था। गंभीर चोट होने से उसकी मौत हो गई थी।
