व्यापारी के घर चोरी के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया ओर उनके पास से धारदार हथियार भी बरामद हुए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के विंध्याचल नगर में हुई पिछले दिनों तेरा लाख पचास हजार की व्यापारी के घर चोरी के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए सभी आरोपी 18 से 20 साल की उम्र के हैं तो काफी लंबे समय से शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे पुलिस की गश्त के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए जिनके पास से धारदार हथियार भी बरामद हुए

दरअसल मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है पिछले विगत दिनों हुई विंध्याचल नगर में अग्रवाल दंपत्ति के घर चोरी के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए सात आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से कुल 10 लाख 38 हजार रुपये बरामद किए गए हैं वहीं अन्य रूपयो के लिए भी पूछताछ की जा रही है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में अन्य अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों में भी पूछताछ की वजह से आधा दर्जन से भी अधिक वारदातों का पता चला है पकड़े गए सभी आरोपियों से धारदार हथियार बरामद किए गए हैं सभी 18 से 20 वर्ष के नव युवक गिरोह बनाकर इस चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे फ़िलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य और भी वारदातों के मामलों पूछताछ कर रही है जल्द ही कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है

Exit mobile version