विजयनगर पुलिस ने देहव्यापार करवाने वाले दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विजयनगर पुलिस ने बांग्लादेश की युवतियों को यह लाकर देहव्यापार करवाने के मामले में दो आरोपियों को गुजरात से पकड़ा है । पूरे मामले में पुलिस अब तक 2 दर्जन से अधिक युवतियों को मुक्त करवा चुकी है । वही गुजरात से पकड़ाए आरोपियो से पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है

विजय नगर पुलिस ने पिछले दिनों क्राईम ब्रांच के साथ मिलकर बांग्लादेश की युवतियों को देह व्यापार के अड्डे से मुक्त करवाया था । अलग अलग क्षेत्रो से पुलिस 20 से अधिक युवतियों को मुक्त करवा चुकी है । इसी कड़ी में पुलिस ने गुजरात के सूरत से दो आरोपियो पिटू बंगाली ओर हारून सैय्यद को पकड़ा है । ये दोनों ही बांग्लादेश से युवतियों को लाकर अलग अलग जगह भेजते थे ।

फिलहाल पुलिस दोनों ही आरोपियो से पूछताछ कर रही है आशंका है कि इन आरोपियो की निशानदेही पर कई बंगाली युवतियों को पुलिस जल्द छुड़वा सकती है ।

Exit mobile version