लसुड़िया थाना क्षेत्र के लसुड़िया मोरी में चोरो ने दिया चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर अनलॉक होते ही अपराधों का ग्राफ बढ़ने लगा है वही शहर के बदमाश भी सक्रिय हो गए है।जी हा इंदौर के लसूड़िया थाना छेत्र में बदमाशों ने एक सुने मकान को अपना निशाना बनाया और वह से चोर लाखो रुपये के सोने चांदी के जेवरात ओर घर का अन्य सामान ले गए।दरअसल लसूड़िया के लसुड़िया मोरी जितेंद्र शिवहरे के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है।चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी ज्वेलरी 150 ग्राम चांदी का कंदोरा 150 ग्राम चांदी के तीन नग, चांदी की पायजेब दो नग चांदी के कड़े ओर अन्य चांदी के जेवर व 25 हजार रु. नकद ओर पर चोरो ने अपना हाथ साफ कर लिया जिसकी शिकायत जितन्द्र शिवहरे द्वारा लसूड़िया पुलिस को की है !
फिलहाल लसूड़िया थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है अब देखना ये होगा कि कब तके पुलिस चोरों को पकड़ पाती है।

Exit mobile version