रफ्तार का कहर अनियंत्रित डंपर ने मासूम को कुचला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह रोड क्रॉस कर रही एक मासूम बच्ची डंपर की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक को गिरफ्तार कर थाने लाई।

घटना शनिवार सुबह की है दरअसल एक डंपर चंदन नगर क्षेत्र से गोपुर चौराहे की तरफ जा रहा था। इस दौरान सड़क पार कर रही मासूम बच्ची उस डंपर की चपेट में आ गई। दर्दनाक सड़क हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक को हिरासत में लेकर थाने लाई।

बच्ची का नाम गिल्ली बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने डंपर को जब्त कर जांच शुरू की।

Exit mobile version