युवती से आपत्तिजनक वीडियो शूटकर उन्हें सोशल साइटपर अपलोड करनेवाले आरोपीको पुलिसने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बालाजी टेलिफिल्म एम टी सीरीज के लिए वेब सीरीज बनाने का झांसा देकर मॉडल युवती से आपत्तिजनक वीडियो शूट कर उन्हें सोशल साइट पर अपलोड करने वाले एक आरोपी को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इसके पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

वीओ,

दरअसल तीन युवकों द्वारा मॉडल युवती को अपने झांसे में लेकर फिल्म में काम दिलाने का प्रलोभन देकर यूपी से कई अश्लील शॉर्ट शूट करवा लिए वहीं आरोपियों ने यह शॉर्ट सोशल साइट पर अपलोड कर दिए महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इन आरोपियों ने एयरपोर्ट रोड पर एक महंगा फार्महाउस किराए पर लिया था वहीं पर महिला के आपत्तिजनक फोटो शूट किए गए इसके पहले भी आरोपियों द्वारा कई महिलाओं को इस तरह से ब्लैकमेल किया गया था इन आरोपियों का नेटवर्क मुंबई तक फैला हुआ है जिसका फायदा उठाकर यह भोली भाली लड़कियों को अपने शिकंजे में फंसा कर उनके अश्लील फोटो शूट करते थे और उन्हें सोशल साइट पर अपलोड कर बड़ा मुनाफा कमा रहे थे फिलहाल साइबर पुलिस द्वारा एक फरार आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

बाइट जितेंद्र सिंह एसपी साइबर

- Advertisement -
Exit mobile version