युवक युवती को नशे की लत लगाकर बर्बाद कर रही गेंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की विजय नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशे का कारोबार करने वाली गैंग का पिछले दिनों खुलासा किया था जिसमें दो युवतियों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के पास से 40 ग्राम एमडीएमए ड्रग भी बरामद हुई है यह आरोपी जिम में पूल क्लब कैफे पब और बार में युवक-युवतियों को नशे की लत लगा कर उन्हें बेचते थे और मोटी रकम वसूल करते थे इसी कड़ी में विजयनगर पुलिस ने देर रात एक हाई प्रोफ़ाइल महिला को पकड़ा यह महिला कभी अपना नाम सपना, काजल, प्रेरणा और प्रीति नाम से भी ड्रग का कारोबार करती थी

इन्दौर की विजयनगर पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स सप्लाय करने वाले आरोपी सागर जैन को गिरफ्तार किया था जिसने पूछताछ में आंटी नाम की महिला का नाम लिया जो कि इंदौर में लड़कियों को ड्रग की लत लगाने का काम करती थी वही हाईप्रोफाइल महिला को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ी गई महिला एमडीएमए ड्रग्स को जिम,पब , गर्ल्स होस्टल तक सप्लाय करती थी पकड़ी गई महिला को इंदौर में आंटी के नाम से भी जाना जाता था वही पकड़ी गई महिला के तार मुम्बई से भी जुड़े होने बताया जा रहा है पकड़ी गई महिला को कई भाषा का भी ज्ञान है जिससे वो आसानी से ग्राहकों से बात कर ड्रग्स सप्लाई करती थी वही पूर्व में पकड़ा गया आरोपी सागर जैन ने पूछताछ में आंटी नाम की महिला का जिक्र किया था जिसके आधार पर विजयनगर पुलिस ने देर रात विजयनगर थाना क्षेत्र की सी21 माल के पास से गिरफ्तार किया वही विजयनगर पुलिस ने महिला आरोपी को पूछताछ के लिए महिला थाने को सौप दिया है पूछताछ के बाद और भी कई हाई फाई लोगो के नाम सामने आने की पुलिस उम्मीद जता रही है

Exit mobile version