इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन चौराहे पर एमबीए की छात्रा से मोबाइल लुटने आए बाइक सवार दो बदमाशों को युवती ने हिम्मत दिखाकर एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले वहीं एक अन्य बदमाश मौका देखकर हुआ फरार
दरअसल मामला देर शाम पलासिया थाना क्षेत्र की गीता भवन चौराहे का है अंजलि नमक की युति अपने घर से किराने की दुकान से कुछ सामान लेकर फोन पर बात करती हुई घर जा रही थी उसी दौरान रेकी करे दो बदमाश अंजलि का मोबाइल छीनकर भागने लगे इस दौरान दिखाकर एक बदमाश का हाथ पकड़कर बाइक से नीचे गिरा दिया तभी बदमाश अंजलि से मारपीट करने लगा जिसके कारण उसके चेहरे पर मामूली चोट आ गई इसके बावजूद भी अंजलि ने उसे पकड़ कर रखा तत्काल आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे वहीं पुलिस को सूचना की स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची बदमाश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है वहीं अन्य एक बदमाश जो मौका देखकर फरार हो गया था उसकी तलाश की जा रही है पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम आदेश और अपने साथी का नाम फारुख बताया है अंजलि की इस हिम्मत और हौसले से बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए हैं वहीं पुलिस काफी दिनों से ऐसी गिरोह की तलाश कर रही थी जो उनके हाथ लग चुका है पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है
