प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16 जिलों के एसपी कलेक्टर कमिशनर और आईजी से बात की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैं प्रदेश में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर चिंता जताई और जरूरी निर्देश दिए
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16 जिले के आला अधिकारियों की बैठक ली जिसमें प्रदेश की में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर की और इस कारोबार से जुड़े ड्रग माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए साथ ही नशे की लत में जो युवा घिर चुके हैं उनके पुनर्वास के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए मुख्यमंत्री आज इंदौर में बाणगंगा क्षेत्र में ड्रग ट्रीटमेंट सेंटर का उद्घाटन भी करेंगे भारत सरकार द्वारा देश के चुनिंदा स्थानों पर इस तरीके के डीटीसी सेंटर खोले जा रहे हैं
