इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र में मामूली बात के विवाद के बाद दो आरोपियों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद वहां से फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
चाकूबाजी की घटना इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र की है यहां के रहने वाले दीपक यादव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह एक मल्टी में मेंटेनेंस व पार्किंग का काम देखता है जिसे लेकर क्षेत्र के रहने वाले राकेश भास्कर वह उसका लड़का बिट्टू उर्फ अभिषेक भास्कर दोनों ने मिलकर मुझ पर प्राणघातक हमला कर दिया फरियादी ने बताया कि पार्किंग को लेकर इन दोनों ने विवाद किया था विवाद के समय दोनों ने शराब पी रखी थी मामूली बात के विवाद के बाद दोनों ने मुझ पर चाकू से सीने पर हमला कर दिया फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है
