इंदौर में कल शाम को भाजपा के पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा के घर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी थी गोपी नेमा के घर दीपावली की बधाई देने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता फय्याज गुड्डू ने बताया कि विवाद उनके भतीजे से था लेकिन बदमाश उन्हें मारने यहां तक पीछा कर आ गए थे वही हमलावरों के हमला करते हुए पूरी घटना पूर्व विधायक गोपी कृष्ण नेमा के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
वही डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि गोपी कृष्ण नेमा के घर हमला करने वाले फय्याज गुड्डू को मारने के लिए आये एक दर्जन से अधिक बदमाशो में से सीसीटीवी फुटेज के आधार आठ लोगो को चिनित कर लिया गया और दो लोगो को गिरफ्ताए भी कर लिया गया है बरहाल हमला फय्याज गुड्डू पर किया गया था जिसमे पैसों के लेन देन का मामला सामने आया है वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपीयो की तलाश कर रही है वही पकड़े गए आरोपीयो पर पुलिस ( एन ऐसे ) की कार्यवाही कर रही है वही डीआईजी ने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नही की जाएगी जो भी दोषी है उन्हें बख्शा नही जायेगा
