बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अभिषेक रघुवंशी की रिपोर्ट

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है.

हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी. ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था. सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे. उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे.

- Advertisement -

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है. अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था. वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था. इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे.

Exit mobile version