बैंक से 14 करोड़ की धोखाधड़ी मे दो वेयर हाउस के मालिक और अन्य लोगो पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर ईओडब्लू ने वेयर हाउस में रखी किसानों की उपज रखकर बैंकों के साथ ठगी के मामले में खुलासा करते हुए 14 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में दो वेयर हाउस के मालिक और अन्य लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया

दरसअल पहला मामला मानपुर स्थित सारडा वेयर हाउस का है जहाँ वेयर हाउस के मालिक आलोक सारडा और कुछ कंपनियों के लोगो के खिलाफ ईओडब्लू ने केस दर्ज किया है आरोपीयो ने अपने वेयर हाउस में रखी किसानों की फसलो कि फर्जी तरीके से अफरा तफरी कर दी थी जिस पर ईओडब्लू ने वेयर हाउस के मालिक आलोक सारडा , विष्णुदत्त पाराशर , सुनील चौहान व दिनेश भंवर सहित अन्य लोगो पर मामला दर्ज कर आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी जबकि दूसरे मामले में फर्जी रसीद लगाकर बैंक से 14 करोड़ का लोन ले लिया था जिसमे आरोपी आलोक सारडा ने एलटीसी कंपनी के मैनेजर व अन्य लोगो के साथ मिलकर किसान धन कंपनी में रखी उपज की अफरा तफरी कर दी वही आरोपीयो ने किसानों के फर्जी खाते खोलकर जाली हस्ताक्षर कर उनमें जमा राशि निकाल ली जिसमे आरोपीयो ने करीब 27 किसानों के नाम पर 48 रसीद तैयार कर बैंक से पैसा निकाल लिया गया वही पूरे मामले में ईओडब्लू ने आलोक सारडा एलटीसी कंपनी के सुपर वायजर संतोष सांवरे , गणेश हिरवे , गौरव व्यास के खिलाफ 14 करोड़ अधिक की धोखाधड़ी करने का केस ईओडब्लू ने दर्ज कर आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी

Exit mobile version